Maharajganj Times

साहब मनरेगा में खेल हो गया,जिले में 60:40 का अनुपात फेल हो गया!

Maharajganj
Saturday, 30 Mar, 2024
0
1393


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- महराजगंज जिले में मनरेगा योजना के तहत 60:40 के अनुपात के विरुद्ध जाकर गजब की मनमानी की जा रही है। स्थिति यह है कि कई ब्लाकों में तो अब यह सिर चढ़ कर बोलने लगी है। पिछले दिनों शुरू हुई शासन से निगरानी के बाद जिले के पांच ब्लाकों का जो आंकड़ा  निकल कर सामने आया है वह चौकाने वाला है। पांचों ब्लाकों में अनुपात जिसमे 60 प्रतिशत कच्चे काम के बाद 40 प्रतिशत काम कराने का नियम है इसे दरकिनार करते हुए 13 करोड़ 38 लाख 45 हजार का न सिर्फ काम कराया गया है बल्कि इसकी धनराशि धनराशि  के लिए एफटीओ भी जारी कर दिया गया है। हालांकि शासन से मामला पकड़ में आने के बाद कई ब्लाक के अधिकारी फाइल संभालते हुए अब एफटीओ को डिलीट करने में जुट गए हैं। मनरेगा के 60 :40 अनुपात में मनमानी करने वालो में अकेले सिसवा ब्लाक में 6 करोड़ 55 लाख 36 हजार रूपए का अतिरिक्त काम कराया गया है। इसके अलावा परतावल ब्लॉक में 3 करोड़ 89 लाख  38 हजार रूपए ,सदर ब्लाक में एक करोड़  37 लाख  16 हजार रुपए तो वहीं धानी ब्लाक में एक करोड़ 20 लाख 50 हजार रूपए और घुघली ब्लाक में 36 लाख 5 हजार रुपए का का अतिरिक्त भुगतान की तैयारी थी लेकिन मामला  पकड़ आने के बाद जिले के अधिकारी इसको समालने में जुटे हुए हैं।इस मामले में डीएम अनुनय झा ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।